Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिका परिषद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पालिका परिषद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सिरसागंज। स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगाठ के अवसर पर सिरसागंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर चेयरमैन सोनी शिवहरे ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हमारा भारतीय समाज संकट के समय में सूझबूझ और धैर्य से काम लेता है। समारोह के उपरांत दो कदम स्वच्छता की ओर के अंतर्गत घर-घर कूड़ा उठाने के लिए तीन नए लोडर वाहन का लोकार्पण उप जिलाधिकारी सिरसागंज और चेयरमैन सोनी शिवहरे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विल्सन गुप्ता ने पालिका के लोगों को कोरोना वारियर्स के रूप में शानदार काम करने के लिए बधाई दी। इस दौरान बिपिन शिवहरे, श्याम गुप्ता, भोलू वर्मा, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।