Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  पौधा रोपण  कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 पौधा रोपण  कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सिकन्दरा रोड स्थित गुरुद्वारा दुःख निवारण गुरु ताल आगरा में शिवा पर्यावरण महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शुक्रवार को गुरुद्वारा दुःख निवारण गुरु का ताल के मुख्य संत प्रीतम सिंह को प्रथम पौधा रुदाक्ष पौधा भेंट कर पौधा रोपण किया गया। संत प्रीतम सिंह पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुये कहा संस्था का हर जगह-जगह ओषधीय पौधे रोपित करना सहारीनीय कार्य है। पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने मे पेड पौधे बडे ही सहायक होते है। संस्था के सचिव रामप्रकाश गुप्ता ने कल्पवृक्ष, कदम, बेल, सोन चंपा, रुद्राक्ष, वैजयंती माला, सैजना आदि पौधे रोपित किए। इस दौरान बूटा सिंह, हरी सिंह, हरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के केशव फौजी के निर्दंेेश पर प्रदेश कार्यकारिणीय सदस्य नानकचन्द्र अग्रवाल की देखरेख में संत नगर स्थित एक प्लाट में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर नूतन राठौर द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।