Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंटर की टक्कर से बाइक सवार घायल

केंटर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सासनी, हाथरस। सासनी-नानऊमार्ग पर स्थित गांव नगला ताल के निकट एक बाइक सवार को कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव रामनगर निवासी निखिल पुत्र श्रीकृष्ण अपने साले राजकुमार पुत्र देवेन्द्र निवासी लक्ष्मी नगर मथुरा के साथ बाइक द्वारा बी-फार्मा का फार्म भरने के लिए सासनी आया था जो संबधित विद्यालय से संपर्क करने के बार अपने गांव को बाइक द्वारा ही लौट रहा था। बताते है। कि जैसे ही वह चंपाबाग के निकट आए वैसे ही सडक पर आ रहे केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सडक पर गिरकर घायल हो गये और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों की भीड जुट गई, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलंेस के जरिए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे मंे ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।