Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश सरकार से 6 माह की फीस माफ करने की मांग

प्रदेश सरकार से 6 माह की फीस माफ करने की मांग

फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया। जिसमें प्रदेश सरकार से छह माह की बच्चों की स्कूल फीस माफ करने की मांग की गई। सेवादल अध्यक्ष नूरुल हुदा लाला राईन गांधी कहां है कि कोविड-19 के चलते कारोबार ठप पड़े है। ऐसे में अभिभावक बच्चों की फीस भरने में असमर्थ है। साथ ही कहा कि गरीब परिवारों के पास स्मार्टफोन नहीं है। तो फिर बच्चे आॅनलाइन पढ़ाई कैसे कर सकते है। ऐसे में सरकार को जल्द ही स्कूल खोलकर पढ़ाई सुचारू करानी चाहिए। जिससे बच्चों की पढ़ाई हो सके। इस दौरान शहरीन खान, सोनू खान, समीर, अनिका, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, गुलाम जिलानी, फहीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।