Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च

मीरजापुरः सचिचदानन्द सिंह। मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शान्ति व कानून व्यवस्था के बनाये रखने व असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिको में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिकों में सुरक्षित वातावरण व संदिग्धों की निगरानी व अभिसूचना संकलन हेतु पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होकर शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके क्रमशरू संकटमोचन, वासलीगंज, घण्टाघर, कोतवाली शहर, त्रिमुहानी, नारघाट होते हुए सम्पूर्ण शहर क्षेत्र में किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील भी की गयी, उक्त पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध वाहनोंध् व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली शहर रवीन्द्र प्रताप यादव, सहित पुलिस बल / पीएसी व पुलिस कार्यालय का पुलिस बल सम्मिलित रहा।