Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक अवसाद से ग्रसित हो गंगा में कूदे

शिक्षक अवसाद से ग्रसित हो गंगा में कूदे

मीरजापुर, जन सामना ब्यूरो। आज दोपहर लगभग 12.00 बजे शमीम हुसैन पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी भटवा की पोखरी थाना कोतवाली शहर मीरजापुर उम्र लगभग-28 वर्ष जो पैर से दिव्यांग और शिक्षक है, अवसाद में आकर, अपनी स्कूटी यूपी 63 AM 9840 शास्त्री ब्रिज पर खड़ी करके शास्त्री ब्रिज के खंभे नबंर 04 के पास खड़े होकर गंगा नदी में कूद गये, जिनको त्वरित कार्यवाही करते हुए चैकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज उ0नि0 संतोष कुमार यादव मयहमराह का0 विजेन्द्र निगम,का0 सुनील कुमार यादव द्वारा स्थानीय नाविको की मदद से बचा लिया गया, शमीम के परिजनों को सूचना देते हुए, उनके भाई जावेद को सुपुर्द किया गया।