Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने की मांग

फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने की मांग

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल महानगर संयोजक ऋषभ मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सांसद चंद्रसेन जादौन से उनके आवास पर मिलकर फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुखिया के नाम एक ज्ञापन सांसद को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में प्रांत गौ-रक्षा प्रमुख वीनेश, दिनेश भारद्वाज, ओमप्रकाश दिवाकर, लालू चैधरी, उज्जवल उपाध्याय, अर्पित मिश्रा, मंयक पचैरी, नंदू ठाकुर, शांतनु शर्मा, रिंकू व रामखिलाड़ी बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।