Monday, September 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो लुटेरों को पुलिस ने असलाह सहित किया गिरफ्तार

दो लुटेरों को पुलिस ने असलाह सहित किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने पिकअप सवार दो व्यक्तियों से हुई लूट का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरों कोे गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट से संबंधित 5100 रूपये, एक चोरी की स्पलेंडर, अवैध असलाह, लूटे गये दो मोबाइल बरामद किये।एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2020 की रात्रि में पिकअप सवार दो व्यक्तियों से हुई लूट का सफल अनावरण करते हुये दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बताया कि एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में वाहन चोरी, लूट के अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में उनके एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में 25 अगस्त 2020 को प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज ने मय पुलिस टीम के करहल चैराहे के पास पिकअप सवार व्यक्तियों से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों छोटे उर्फ छोटईया पुत्र प्रहलाद व शशिया उर्फ शशि कपूर पुत्र अन्तराम निवासीगण गिहार कालोनी कस्बा व थाना सिरसागंज को गिरतार कर लिया। उनके कब्जे से 5100 रूपये नगद, दो मोबाइल जिओनी व सैमसंग तथा एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर बिना नंबर चोरी की बरामद किये गये। वार्ता के दौरान सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा भी मौजूद रहीं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीश चन्द्र गौतम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक जाविद खान, प्रवीन कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, सुनील कुमार आदि थे।