Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मालगोदाम के पास मिला अज्ञात बालक का शव

मालगोदाम के पास मिला अज्ञात बालक का शव

फिरोजाबाद। थाना जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र मालगोदाम के समीप लगभग 15 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जीआरपी के साथ क्षेत्रीय लोगों का हुजूम लग गया। जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के आउटर मालगोदाम के पास एक अज्ञात बच्चे का शव पड़ा लोगों को दिखायी दिया। मौके पर स्थानीय लोग और रेलवे स्टाफ एकत्रित हो गया। सूचना पर जीआरपी फिरोजाबाद पुलिस भी पहुंच गयी। बच्चे की उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बतायी जा रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है। वहीं हाथरस से आये मजदूर राजेश ने बताया कि हाथरस से हम लोग मजदूरी पर माल उतारने आये हैं। 80-85 लेबर हाथरस से आयी है, जब सुबह शौच आदि के लिये निकले तो देखा यहां बच्चे का शव पड़ा है। फिलहाल आसपास के लोगों ने भी कोई शिनाख्त नहीं कर पायी। देखकर नहीं लगता ट्रेन की चपेट में आया है।