Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग लगने से मां-बेटा झुलसे

आग लगने से मां-बेटा झुलसे

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा में खाना बनाते समय आग लगने से मां-बेटा आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा निवासी वेदराम की 40 वर्षीय पत्नी बसन्त देवी अपने घर पर खाना बना रही थी, उसी दौरान उसका पुत्र छः वर्षीय रोहित भी रसोई में पहंुच गया, अचानक गैस लीक होने से लगी आग से मां-बेटा झुलस गये। आग से झुलसे मां-बेटे को किसी तरह बचाते हुए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनो का चिकित्सक ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दोनांे लोगो की हालत खतरे से बाहर है।