Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका के निर्देशन में कांशीराम काॅलोनी में चला सफाई अभियान

नगर पालिका के निर्देशन में कांशीराम काॅलोनी में चला सफाई अभियान

शिकोहाबाद। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका परिषद् युद्धस्तर पर सफाई कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका से जुड़ी प्राइवेट सस्ंथा मुस्कान ज्योति ने कमर कसते हुए कांशीराम कालोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके तहत कालोनी में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार व एसआई कुलदीप सिंह के निर्देशन में मुस्कान ज्योति के कोर्डिनेटर विपिन राय के द्वारा संचारी रोग व कोरोना को हराने के लिए कांशीराम काॅलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जहा कूड़े के ढेर को हटाकर जगह समतल किया। इस मौके पर मुस्कान ज्योति के विपिन राय ने बताया कि पालिका की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई अभियान किया गया। यह अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इस मौके पर सभासद पंचम सिंह यादव, ऋतुराज, सोनू उर्फ आकाश, प्रवीण कुमार, सुपरवाइजर आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।