Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट

पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट

फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव विजय पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना मटसैना क्षेत्र गांव विजयपुरा निवासी अजयपाल के पुत्र राजू 24 वर्षीय को गांव के ही लवकुश, भूपेन्द्र आदि लडकों ने आज सुबह खेत से आते समय रास्ते में घेर कर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल को गया, घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घायल ने बताया कि दो दिन पूर्व बच्चों-बच्चो में विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश मानते हुए उक्त लोगो ने आज गांव के बाहर घेर कर मारपीट कर दी। जिससे सिर में गम्भीर चोट आयी है। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया है।