Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा उपाध्यक्ष का स्वागत किया

भाजपा उपाध्यक्ष का स्वागत किया

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित की गई प्रदेश समिति में हाथरस जनपद निवासी एवं कुशल संगठक, रणनीतिकार ब्रज बहादुर भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने एवं उनके हाथरस आगमन पर भाजपा मीतई मंडल के मंडल कोषाध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता डॉ. ललितेश शर्मा द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया। वहीं प्रतीक चिन्ह के रूप में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज द्वारा पार्टी नेतृत्व के साथ किए गए कार्यों के चित्रों का संकलन कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।