Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्लाक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

ब्लाक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद ब्लॉक के नगला सुंदर गाँव में कांग्रेस संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को ब्लॉक में मजबूती करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह यादव (मेंबर) तथा संचालन मुकेश गौड़ ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित सिंह एंव जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने ब्लॉक संगठन और क्षेत्र मे कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, संजय यादव, दुष्यन्त धनगर, शाहिद अली, सुशील मथुरिया, मुन्ना लाल, रोशन लाल, नवाब सिंह, रामसेवक वैध, शानू अंसारी, विजय चतुर्वेदी, राकेश यादव, नितिन कुमार प्रधान, रमेश चंद्र, विजेंद्र सिंह, रामनरेश, पंकज, सत्यप्रकाश, राम्ब्रेश शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।