Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

नहर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

फिरोजाबाद। फरिहा-मुस्तफाबाद नहर में शुक्रवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। किशोरी की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जाहिर की जा रही है।
फरिहा-मुस्तफाबाद नहर में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक लगभग 15 वर्षीय किशोरी का शव देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना फरिहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नहर से शव को निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतका की पहचान नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। किशोरी की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की है। इसकी असलियत तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान होने पर ही ज्ञात हो सकेगी। फिलहाल ग्रामीण किशोरी की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जाहिर कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।