Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनवाने एवं निःशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनवाने एवं निःशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

फिरोजाबाद। श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि वर्तमान कठिन समय में सभी दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनवाने एवं निःशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सचिव दिनेश चंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष नवीन विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी संजेश कुमार, मनीष, रीतेश आर्य, कमल कुमार आदि रहे।