Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

अमेठी। शुकुल बाजार स्थानीय थाना क्षेत्र के निहाल पुरवा पोस्ट सेवरा निवासी गुडॉन सिंह (38) की छत से गिरने से मौत हो गई।
परिवारवालों के मुताबिक गुडॉन सिंह बीती रात्रि छत पर सो रहे थे। अचानक रात्रि लगभग 3 बजे गुडॉन सिंह छत से गिर गये। आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले और गांव वालों में दुख का माहौल बना हुआ है।