Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय घर संसार पर आज नवनियुक्त कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक शैलेंद्र कुमार शर्मा (एडवोकेट) एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप गोयल का भव्य किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रदीप गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है। जिससे जिले में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस सेवा दल से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा के कांग्रेस परिवार में नई पदाधिकारी अपना कार्य पूरी कर्मठता के साथ एवं ईमानदारी के साथ करेंगे ऐसा हमे विश्वास है और उनके पदाधिकारी बनने से कांग्रेस पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, दुष्यन्त धनगर, प्रतीक चतुर्वेदी, सेवादल नगर अध्यक्ष नूरुलहुदा लाला राईन गांधी, वकार खालिक, चंद्रप्रकाश, रोहित यादव, राम कुमार रावत, राकेश यादव, विपिन चैहान, सलमान आदि मौजूद रहे।