Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का फसली ऋण माफ करना दिखावा

भाजपा का फसली ऋण माफ करना दिखावा

टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा द्वारा किसानों के माफ किए गए ऋण को दिखावा बताया गया। पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि किसानों को आंशिक नहीं बल्कि पूरा कर्ज माफ करना चाहिए। एक लाख तक ऋण माफ करने की घोषणा मात्र एक दिखावा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैशी रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सडक से संसद तक आंदोलन किया है। बैठक में सत्यनारायन राजमल, अनूप कुमार, सुनील कुमार, दिगंबर सिंह, शिवा शर्मा, अजीज कुरैशी, योगेश भारद्वाज, पुष्पा यादव, रमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।