Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। एक माह पूर्व ग्राम टिकरी से एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मामला दर्ज कर एक अभियुक्त जेल जा चुका था। लड़की द्वारा बताया गया था कि अभियुक्तों के द्वारा उसके साथ छेड़खानी भी की गई है। इस आधार पर मुकदमे में 354 आईपीसी की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद वांछित अभियुक्त वरदानी पुत्र मधु विश्वकर्मा निवासी ग्राम जारी थाना कोतवाली देहात जमालपुर बांदा उम्र करीब 22 वर्ष को कस्बा महोबा के राठ बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आज जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल मनीष पाल आदि रहे।