Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने निश्चेतक डाक्टर पर कार्यवाई का निर्देश दिया

डीएम ने निश्चेतक डाक्टर पर कार्यवाई का निर्देश दिया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा नगर मजिस्ट्रेट 6 की उपस्थिति में डिवाइन हाॅस्पिटल स्वरूप नगर का औचक निर्देश किया। निरीक्षण के दौरान निश्चेतक डाक्टर की उपस्थित नहीं मिली, स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि 24 घण्टे निश्चेतक डाॅक्टर फुल टाइम उपस्थित नहीं रहते, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जाँच कर कड़ी कार्यवाही कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने एसीएम 6 को निर्देशित करते हुए कहा कि अब तक यहां हुई समस्त मृत्यु के दृष्टिगत उनके परिजनों से बयान लिया जाए कि कब उन्होंने अपने मरीज को यहां एडमिट कराया तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा उनके मरीज के विषय में कब-कब क्या जानकारी दी गई और उनकी मृत्यु की सूचना परिजनों को कब दी गई व कितनी बिलिंग की गई आदि के विषय में पूरा बयान लिया जाए।