Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मृतक मजदूर के परिजनों को बंधाया ढांढस

मृतक मजदूर के परिजनों को बंधाया ढांढस

सुमेरपुर/हमीरपुर। गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्षा नीलम निषाद ने इमिलिया सुमेरपूर के मृतक मजदूर के घर जाकर परिजनो को हिम्मत दिलाते हुए शासन-प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि 14 सितंबर को कस्बा सुमेरपूर के इमिलिया थोक निवासी अरविंद वर्मा पुत्र बाबू बर्मा की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी। परिजनों का कहना था कि ईंट भट्ठे में वह मजदूरी करता था काम न मिलने से वह परेशान रहता था। मजदूर के मरने की खबर पाकर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष शिवहरे जिला सचिव, प्रदीप निषाद, सेवकराम, सिकंदर खान, करन अनुरागी, लाखन सिंह व रवि अनुरागी आदि मृतक के परिजनो से मिलकर उन्हे धैर्य बंधाया और शासन प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।