Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग लगने से गृहस्थी खाक

आग लगने से गृहस्थी खाक

मौदहा/हमीरपुर। खाना बनाते समय हुए गैस रिसाव से लगी आग से गरीब महिला की गृहस्थी सहित तमाम सामान जलकर खाक हो गया। किसी तरह पडोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी रानी बानो पत्नी स्व. छिददू शाह कल शाम के समय घर में खाना बना रही थी।लेकिन गैस सिलेंडर मे लगे रेग्युलेटर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। जिससे महिला का खाने पीने सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पडोसियों और डायल 112 की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक महिला का सारा सामान जल गया। महिला ने बताया कि लगभग सत्तर हजार रुपये के सामान का हुआ है।