Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला प्रशासन का आदेश नहीं मानते मंदिर के महंत

जिला प्रशासन का आदेश नहीं मानते मंदिर के महंत

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर में जिला प्रशासन ने बुधवार की शाम को सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक कि थी जिसमे जिला प्रशासन ने आदेश दिया था कि कोविड प्रोटोकाल के तहत सभी मन्दिर को खोल दिया जाए। जिसके चलते आज से शहर के सभी बड़े छोटे मंदिर खोल दिये गए लेकिन त्रेता युग का कहे जाने वाला जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर नहीं खोला गया है। मंदिर के महंत मुन्नी लाल का कहना है कि प्रशासन ने जो नियम कानून बताए है। वह यहां लागू नहीं हो पायेगे। जिसको लेकर मन्दिर नहीं खोला गया। आप को बता दे कि जाजमऊ में पहले राजा राजययती का महल होता था वही राजा को सपना आया कि अपने महल में 100 यज्ञ कराओ तो यह दूसरा काशी हो जायेगा। जिसके बाद राजा ने यहां यज्ञ कराया और जब सौवा यज्ञ हो रहा था तो इंद्र ने कौए का रूप धर कर यज्ञ में हड्डी डाल दी। जिसके बाद राजा का महल पलट गया और यह स्थान द्वितीय काशी होने से वंचित रह गया।

https://www.youtube.com/watch?v=6cOSiBAJXDo