Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैबिनेट मंत्री का हुआ नगर में जोरदार स्वागत

कैबिनेट मंत्री का हुआ नगर में जोरदार स्वागत

2017.04.09 07 ravijansaamnaजेल में होंगे भ्रष्टाचारी माफियाः बघेल
कैबिनेट मंत्री ने महावीर जयंती में की शिरकत
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज पशु धन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग मंत्री का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने महावीर जयंती के कार्यक्रम में भी शिरकत की। भगवान महावीर की जयंती के आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के काम करने वाली पार्टी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर लगाम लगना शुरू हो गई है। आने वाले कुछ समय में सत्ता परिवर्तन का असर नजर आने लगेगा। कैबिनेट मंत्री ने सीयर माता मंदिर, मुईनुद्दीनपुर, बछगांव और रजावली पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भू माफियाओं के विरूद्ध प्रदेश सरकार सख्त है। प्रदेश में अवैध कट्टीघरों को बंद करा दिया गया है। वहीं गलत तरीके से जमीन घेरने वालों को भी सबक सिखाया जाएगा। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, वृंदावन लाल गुप्ता, जयजीव पाराशर, दीपक चैधरी, पुष्पेन्द्र गुप्ता, सुशील चक, त्रिविक्रम शर्मा, दिनेश गुप्ता, सुनील पाठक, विशाल जैन, विकास शर्मा, दीपक जाट, रामबहादुर चक, कोमल वाल्मीकि, राजन सिंह निषाद, आजाद जैन, द्विजेन्द्र विक्रम परमार आदि प्रमुख हैं।