Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सब्मर्सिबल लगवाने हेतु भाजपा विधायक ने किया भूमि पूजन

सब्मर्सिबल लगवाने हेतु भाजपा विधायक ने किया भूमि पूजन

2016-10-17-2-sspjs-jitendra-balmikiकानपुर, जन सामना ब्यूरो। छावनी विधानसभा के बनिया बाजार बस्ती में भाजपा के दक्षिण जिलामंत्री सुनील बाल्मीकि द्रारा छावनी विधान सभा विधायक रघुनन्दन भदौरिया को जानकारी दी गई कि यहां की बस्ती में जनता को पानी की बड़ी दिक्कत हो रही है, तो विधायक जी ने उनकी बात को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करते करने की बात कही और विधायक निधि से बनिया बाजार में समसेबल लगवाने हेतु भूमि का पूजन किया गया। पानी की किल्लत को दूर करने की पहल पर क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधायक रघुनन्दन भदौरिया एवं दक्षिण जिलामंत्री सुनील बाल्मीकि का धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर आने वाले 2017 के चुनाव में भारी मतों से जिताने का बस्ती की जनता ने वादा किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र पाल, बिटटू पाण्डेय, चैखे लाल, मलखान सिंह, सीमा देवी, सुमन, नन्का, प्रभु भगत माहेश्वरी, जुम्मन, भूरे, मिन्टू, बाबूराम, जीतू, अरुण, बाले आदि मौजूद समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।