Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर बाजार मार्केट एवं शिकोहाबाद अड्डा बाजार समिति का हुआ गठन

सदर बाजार मार्केट एवं शिकोहाबाद अड्डा बाजार समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में मनोज गारमेंट सदर बाजार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सदर बाजार मार्केट समिति का गठन किया गया। जिसमें सदर बाजार मार्केट समिति का अध्यक्ष समीर चैधरी, अंशुल जैन को मंत्री, मनोज जैन को कोषाध्यक्ष एवं जाकिर को उपाध्यक्ष व शाहिद को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की द्वितीय बैठक में शिकोहाबाद अड्डा बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें उपेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, सलमान को मंत्री, फहीम को कोषाध्यक्ष व राशिद कुरैशी को संगठन मंत्री बनाया गया। इस मौके पर विजय टाइगर, विकास पालीवाल, मनोज गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अमित गुप्ता, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।