Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार कराने की मांग

जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार कराने की मांग

फिरोजाबाद। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र से मिला और जुगनू के हत्यारें को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल अखिलेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, लोकेंद्र पाठक, जितेंद्र पाठक, गोपाल शर्मा, देव शर्मा, अनुराग रावत, संजीव उपाध्याय ने एसपी सिटी से वार्ता कर जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से कहा कि पुलिस की तरफ से बयान आया था कि मरने बाला हिस्ट्री शीटर था। जबकि परिवार के झगड़ों में पुलिस द्वारा एक ही बार मे पांच छह फर्जी मुकदमे लगा दिए थे। छह साल से कोई मुकदमा नही हैं। एसपी सिटी ने जुगनू के हत्यारों को गिरप्तार करने का आश्वासन दिया है।