Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस विभाग की गाड़ी चल रही हैं राम भरोसे पर

पुलिस विभाग की गाड़ी चल रही हैं राम भरोसे पर

लोगों में होती रहीं चर्चाएं दयनीय हुई जिले में पुलिस वाहनों की हालत?

फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तोडी ब्यूरो। लोगों के बीच हुई चर्चाओं के अनुसार ऐसा लगता है शहर में जैसे पुलिस वाहनों के हालात खराब होते जा रहे हैं, जबकि पुलिस वाहनों को तो एकदम दुरूस्त रहना चाहिये। लेकिन नगर की पुलिस गाडियां राम भरोसे पर चल रही है।
येसा ही मंजर थाना उत्तर क्षेत्र में देखने को मिला लोगों में चर्चा थी कि अगर पुलिस वाहन ही बीच में टाय टाय फिस्स हो जायेंगे तो फिर अपराधियों को सक्रियता से कैसे पकड़ा जायेगा। बताते चले कि जब थाना उत्तर क्षेत्र ककरउ कोठी चैकी से मुल्जिम को जीप में बैठाकर ले जाया जाने लगा तो पुलिस को पुलिसकर्मियों व आम आदमियों से धक्का लगाने की जरूरत पड़ी, जिसको लेकर चर्चाएं होती रहीं क्या पुलिस वाहनों की हालत भी जिले में दयनीय हो गई है। विगत दिनो जिला अस्पताल में जीआरपी की एक गाडी भी इसी तरह धक्का देने पर चालू हो सकी थी।