Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा विनियमन शुल्क नहीं हुआ जमा

ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा विनियमन शुल्क नहीं हुआ जमा

कानपुर देहात। जनपद में ईंट भट्ठों के संचालन पर विनयमन शुल्क (ईट भट्ठा सत्र, 2020-21) जमा कराये जाने के सम्बन्ध में पूर्व में निर्देश दिये गये थे किन्तु अकबरपुर तहसील में 3, डेरापुर में 09, रसूलाबाद में 02, व मैथा में 01 संचालित ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा विनियमन शुल्क जमा नहीं किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए खान निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा ईंट भट्ठा स्वामियों से स्पष्टीकरण चाहा गया है। साथ ही सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा विनिमयन शुल्क जमा नहीं किया गया है उनको तत्काल बंद कराकर आख्या प्रस्तुत की जाये।