Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कटने जा रही भैसे बरामद

कटने जा रही भैसे बरामद

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीती रात कटने जा रही एक डीसीएम स्थानीय पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात कस्बा चैकी ईंचार्ज दिनेश कुमार मौर्या ने कानपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक के सामने चेकिंग लगाकर मुखबिर की सूचना पर एक डीसीएम ट्रक को पकड़ा है। जिसके अन्दर सोलह भैसे बंधी हुयी थी। पूछताछ में ट्रक चालक राकेश कुमार राजपूत ने बताया कि यह भैसे सजेती बाजार से उन्नाव कटने जा रही थी। इस दौरान ट्रक का खलासी मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।