Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बर्रा पुलिस ने पकड़े दो चोर, चोरी का सामान बरामद

बर्रा पुलिस ने पकड़े दो चोर, चोरी का सामान बरामद

कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र स्थित पूर्णचन्द स्कूल के सामने से देर रात बर्रा पुलिस ने दो युवकों को चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़े गये आरोपियों के पास से छीने गयेे मोबाइल बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गये युवकों की पहचान मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी नवनीत श्रीवास्तव पुत्र नेतालाल व सुमित पाण्डेय पुत्र सुनील बताया गया। दोनों युवकों के पास से पल्सर मोटरसाईकिल भी बरामद होना बताया गया है। यह भी बताया गया कि नवनीत श्रीवास्तव के पिता सेल टेक्स विभाग में कार्यरत हैं।

दोनों के पास से 7 मोबाइल बरामद हुये हैं। जिसमें से दो मोबाइलों की पहचान हो गई है। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक अपना शौक पूरे करने के लिये लूट करते थे।