Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

शिवली, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। सोमवार शाम ज्योति गाँव में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है थाना क्षेत्र के ज्योति गांव निवासी मृदुल सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम उसके बड़े भाई अतुल सिंह पुत्र हरगोविंद सिंह उर्फ लालू 28 वर्ष ने कमरे के अंदर बिजली की केबिल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एस आई सन्तोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।