Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील दिवस में आई 71 शिकायतें

तहसील दिवस में आई 71 शिकायतें

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय विकासखण्ड कार्यालय सभागार में माह का पहला तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी फाइनेंस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल 71 शिकायती प्रार्थनापत्र आए जिनमें आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह तहसीलदार संजीव कुमार नायब तहसीलदार मौजी लाल बी0डी0ओ0 गंगाराम यादव ने भी शिकायतें सुनी।