Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लड़की का अगवा करने का आरोपी दबोचा

लड़की का अगवा करने का आरोपी दबोचा

कानपुर। बिगत 11 अगस्त को घाऊखेड़ा से लड़की को अगवा करने के आरोपी युवक को थाना चकेरी पुलिस ने दबोच लिया। युवक की पहचान राहुल राणा निवासी जनपद सुल्तानपुर के रूप में रूप में हुई। पुलिस द्वारा बताया गया वह घाउखेड़ा में ही कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। लड़की को अगवा करने के बाद उसने कल्याणपुर में कमरा ले लिया और वहीं लड़की को भी रखा। इसके बाद बिठूर में जाकर जबरन शादी कर ली। थाना चकेरी पुलिस ने रविवार सुबह रामादेवी चैराहे से राहुल राणा को दबोच लिया और लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया व लड़की को परिजनों को सौंप दिया।