Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित शोक सभा में बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित शोक सभा में बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। अखिल विश्व में हिंदुओं की आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि निर्माण के सबसे मजबूत स्तंभ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी अपना योगदान देने वाले कल्याण सिंह का बीते दिनों लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुधवार को शाम 6 बजे हिंदू युवा वाहिनी रायबरेली द्वारा गोलोक वासी परम श्रद्धेय कल्याण सिंह (बाबूजी) की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह राणा व राम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। विभाग अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रायबरेली, जिला कोषाध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश अग्रहरी जिला मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला मंत्री महेंद्र पांडे, रमेश द्विवेदी जी, भगवत प्रसाद जी, गिरजा शंकर अग्रहरी जी, सुंदर लाल यादव जी, दयाशंकर अग्रहरी जी, संजय अग्रहरी, अतुल अग्रहरी, सुमित अग्रहरी, अनुज अग्रहरी, सुशील तिवारी, शशि तिवारी, वीरेंद्र साहू , विपत प्रसाद, अनूप अग्रहरी, विजय धीमान, अनुज कुमार, शिवम अग्रहरी, आशु अग्रहरी, सोनू अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे।