Sunday, March 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बजरंगियों ने की परेशान महिला की मदद

बजरंगियों ने की परेशान महिला की मदद

टूंडला, जन सामना संवाददाता। काम दिलवाने के बहाने कलकत्ता से टूंडला के सांई मंदिर पर आई महिला को ठग बीच में ही छोड़कर भाग गया। जहां बजरंग दल के पदाधिकारियों ने परेशान महिला की समस्या सुनी। महिला ने अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा कि उसे एक व्यक्ति काम दिलवाने के बहाने लेकर आया था। वह उसे फीरोजाबाद छोड़कर भाग गया। जहां से वह किसी तरह टूंडला आ गई थी। बजरंगियों ने महिला को टिकट व कुछ पैसे देकर हावड़ा ट्रेन में बिठाकर मदद की। महिला अपने आप को कलकत्ता के हावडा की रहने वाली बता रही थी।