Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घालयों को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 24 वर्षीय रूपेन्द्र कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र व उसके छोटे भाई धर्मेन्द्र, सतेन्द्र का विवाद किसी बात को लेकर गांव के ही सूरजपाल , योगेश, कमलेश आदि लोगो से हो गया। विवाद के दौरान चलते लाठी- डन्डों से उक्त तीनों भाई घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की माने तो गांव में सडक बनायी जा रही है उसी दौरान हमारे घर के पास तीन मीटर व दूसरे के घर के पास नौ इच का कार्य किया गया। जिसको लेकर विवाद हो गया।
दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के विभव नगर निवासी 25 वर्षीय कु0 मन्जू पुत्री स्व0 रमेशचन्द्र शर्मा, उसके भाई विमलेश, मां विरमा देवी को पुरानी रंजिश को लेकर पडोस के ही सतीशचन्द्र, भूरा शर्मा आदि लोग गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मां बेटा -बेटी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।