Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शॉट सर्किट से लगी आग गृहस्थी जलकर राख

शॉट सर्किट से लगी आग गृहस्थी जलकर राख

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता । तहसील क्षेत्र के पटेल नगर मजरे रोहनियां में शॉट सर्किट से लगी आग से एक गरीब की गृहस्थी जलकर राख हो गई।मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।गुरुवार की दोपहर गाँव निवासी श्यामलाल पटेल का परिवार किसी कार्य से घर के बाहर गया हुआ था,एक छोटी बेटी घर पर मौजूद थी। उसी दौरान बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने घर में आग पकड़ ली।आस पास के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा खाने पीने का सामान समेत आदि सामग्री जलकर राख हो चुकी थी।जानकारी होने पर ग्राम प्रधान पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जायेगा और पीड़ित की मदद की जायेगी।