Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध निर्माण को लेकर सख्त हुआ तहसील प्रशासन

अवैध निर्माण को लेकर सख्त हुआ तहसील प्रशासन

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता  क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे कजियाना गांव में खलिहान की जमीन पर किये गये अवैध निर्माण पर प्रशासन हुआ सख्त।जिसको लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया।प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जेदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।बताते हैं कि गांव निवासी पवन कुमार ने खलिहान की भूमि पर कुछ दिन पूर्व कब्जे की नीयत से दीवाल बनाकर निर्माण कर लिया था और गुरुवार की शाम मौका देखकर उस पर छत डाल दिया।जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की। शुक्रवार को तहसीलदार अजय गुप्ता की अगुवाई में पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन से खलिहान पर किये गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया।तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि खलिहान की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया है और कब्जेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।