Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अमृत महोत्सव के तहत नगर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

अमृत महोत्सव के तहत नगर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

पवन कुमार गुप्ता, ऊंचाहार/रायबरेली। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान ऊंचाहार नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आवाहन पर एनटीपीसी ऊंचाहार के आवासीय परिसर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यापकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। आज भारत देश के शौर्य दिवस पर एनटीपीसी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ लोगों का भरपूर सहयोग रहा। ऊंचाहार के राजकीय पीजी कॉलेज में तिरंगा यात्रा के लिए बच्चे एकत्रित हुए थे। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को रसूलपुर चौराहा लगन टेंट हाउस से रसूलपुर गांव तक संपन्न हुआ।जिसमें भारत माता की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा। भारत माता की झांकी का नगर वासियों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया पूरा क्षेत्र भारत मां के जयकारों से गूंज उठा। राष्ट्र प्रेमियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देश भक्ति गीत गाते और भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। जिसमें भाजपा नेता सतीश तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं रोहनिया(खण्ड) तथा सलोन(खण्ड) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक व सभी दायित्व कर्ता उपस्थित रहे।