Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेता ने महिला से की अभद्रता

भाजपा नेता ने महिला से की अभद्रता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। दबंग भाजपा नेता ने सरेराह महिला को भला बुरा कहने के बाद जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराह्न स्थानीय कोतवाली पहुंची कानपुर नौबस्ता निवासी प्रियंका सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार अपराह्न वह अपनी माँ के साथ एक मामले की जानकारी स्थानीय थाने से करके वापस कानपुर लौट रही थी। चैराहे पर वाहन का इन्तजार करते समय मौके पर तीन अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे भाजपा नेता दलजीत सिंह ने गाली-गलौज के बाद महिला व उसकी माँ को जान से मारने की धमकी दी भयभीत महिला ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा किये जाने की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।