Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थतियों में लगी महिला को गोली

संदिग्ध परिस्थतियों में लगी महिला को गोली

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर एक महिला को संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए रात्रि में ही आगरा भेजा गया। चर्चा है कि महिला ने ही स्वंय को गोली मारी है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी रोड निवासी ललित कुमार की 24 वर्षीय पत्नी दीपा गुप्ता विगत रात्रि में अपने घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक गोली चलने की आबाज आयी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोगों ने आकर देखा कि दीपा लहु-लुहान हालत में घर पर पड़ी है। जिसको परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उसको रात्रि में ही आगरा भेजा दिया गया। गोली महिला के पेट में लगी होना बताया गया। परिजन उक्त घटना में कुछ भी नही बता रहे थे। लोगों में चर्चा थी कि महिला ने स्वंय को गोली मार ली है। फिलहाल पुलिस उक्त घटना की जांच कर रही है।