Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उधार न देने पर मारपीट की

उधार न देने पर मारपीट की

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। उधार सामान न देने से नाराज दबंगो ने हमला कर दुकानदार से मारपीट की पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बरईगढ़ निवासी लाल बाबू के पुत्र संजय ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बीते बुधवार की रात पड़ोसी नन्हका दुकान से उधार सामान मांग रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करके चला गया। थोड़ी देर में उसके पुत्रो राहुल, छेदी लाल व कल्लू ने संजय के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी है।