Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेता जी की मूर्ति का किया जीर्णाेद्धार

नेता जी की मूर्ति का किया जीर्णाेद्धार

कानपुर, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती से एक दिन पूर्व बर्रा-8 में स्थित नेता जी की मूर्ति का जीर्णाेद्धार किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आशुतोष मिश्रा, प्रांत एसएफएस संयोजक गोपाल मिश्रा, जिला सह संयोजक दिग्विजय सिंह,नगर सह मंत्री अभिषेक चौहान, नगर सह मंत्री रोशन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।