Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में महिला अर्ध अचेत मिली

संदिग्ध हालत में महिला अर्ध अचेत मिली

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र झील की पुलिया के समीप संदिग्ध हालत में एक महिला अचेत मिली। जिसको उपचार के लिए 108 की एम्बुलेंस चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र क्षेत्र झील की पुलिया के समीप एक महिला अर्ध अचेत हालत में लोगों को पड़ी दिखायी दी। जिसके पास दो थैले थे जिसमें कपडे व सब्जी मसाले के पाउच भी रखे थे। मौैके से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी 108 की एम्बुलेंस चालक को दी। मौके पर पहुचे एम्बुलेस चालक ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहॉ अर्धहोश में महिला अपना नाम गीता पत्नी प्रमोद कुमार ससुर का नाम रामप्रसाद बता रही है। उसके बाद जोर-जोर से हसने लगती है। पता बताने में असमर्थ है, फिलहाल उसका सरकारी ट्रामा सेन्टर में उपचार किया जा रहा है।