Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड का मीरजापुर पुलिस द्वारा किया गया ग्रैण्ड रिहर्सल

गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड का मीरजापुर पुलिस द्वारा किया गया ग्रैण्ड रिहर्सल

मीरजापुर। गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड का मीरजापुर पुलिस द्वारा किया गया। फाइनल ग्रैंड रिहर्सल , पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अजय कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी। फाइनल ग्रैण्ड रिहर्सल में तीन परेड कमाण्डर, एनसीसी बालिका व बालक आदि सहित नौ टोलिया यातायात, पुलिस आफिस, पीएसी, महिला टोली, एनसीसी बालिका व बालक, यूपी-112 पुरूष व महिला, मोटरसाइकिल दस्ता, फील्ड यूनिट, बज्र वाहन, रेडियो शाखा, सीसीटीएनएस, एन्टी रोमियो महिला सशक्तिकरण, फायर सर्विस, एम्बुलेंस आदि सहित दस टोलिया सम्मिलित रही। ग्रैण्ड रिहर्सल 26 जनवरी की परेड में होने वाली समस्त कार्यक्रम/कार्यवाहियों जैसे मुख्य अतिथि का सलामी लेना, संबोधन, परेड निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण इत्यादि का पूर्व अभ्यास किया गया। उक्त ग्रैण्ड रिहर्सल परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक चुनाव, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी आपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।