Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, पांच पर्चे बिके

सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, पांच पर्चे बिके

फिरोजाबाद। सदर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनीष आसीजा ने नियमो का पालन करते हुए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र चार सैट में दाखिल किया। वही कुल पांच नामांकन पत्रो की बिक्री हुई है। नामांकन की रफ्तार धीमी होने से माना जा रहा है कि अंतिम दिनों में पर्चा दाखिल करने प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ेगी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नामांकल स्थल पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। प्रस्तावक मेयर नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा संग भाजपा प्रत्याशी मनीष आसीजा दोपहर करीब दो बजे नामांकन करने पहुंचे। विधायक एवं प्रत्याशी मनीष असीजा ने अपना नामांकन चार सैट में जमा किया। नामांकन करने के बाद मनीष असीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सुशासन के कार्यकाल के आधार पर जनता के बीच में हैं। जनता का जनप्रतिनिधियों से सही संवाद जरूरी है। विकास के आधार पर ही जनता के बीच हैं। शुक्रवार को पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इधर नामांकन की रफ्तार धीमी होने से यह भी साफ हो गया है अंतिम दिनों में नामांकन के लिए भीड़ उमड़ेगी।