Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बर्रा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर

बर्रा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर

2016-10-24-8-sspjs-arpan⇒एसएसपी के आदेशानुसार क्षेत्र में अपराधियों की शुरू हुई धरपकड़
कानपुर, अर्पण कश्यप। शहर के नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि के निर्देशन पर शहर की पुलिस मुस्तैदी से काम पर लग गई है। इसी के तहत आज बर्रा एसओ की अगुवाही में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सेंगर चौराहा से प्रदीप कुमार उर्फ कबाड़ी व गोविन्द कुरील को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। दोनों से कड़ाई से पूंछतांछ में पता चला कि दोनों स्मैक के लती हैं। इसी लत को पूरा करने के लिये दोनों दिन में कबाड़ का काम करते थे। इसी बीच रोड व कोचिंग सेन्टरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की रेकी कर लेते थे और मौका पा कर उन्हें चोरी कर लेते थे। उसी गाड़ी से चैन स्नैचिंग व राह चलती लड़कियों से मोबाईल भी छीनने का काम करते थे। दोनों का अपराधिक इतिहास खगालंने में पता चला कि बर्रा सहित इनके अन्य थाने में भी चोरी सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से एक मोटरसाईकिल चोरी की व अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूली।