Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कृष्णा यादव के मामले में भाई ने कराई अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट

कृष्णा यादव के मामले में भाई ने कराई अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट

सिकंदराराऊ, हाथरस। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। कई लोगों से पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
कृष्णा यादव के बड़े भाई अनुज कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी मोहल्ला गौसगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मकान के झीने का रास्ता बाहर से है। उसका छोटा भाई कृष्णा यादव वोट डालकर कमरे में चला गया। जहां लोगों का आना जाना लगा रहा ।कुछ समय बाद जब वह ऊपर कमरे में गया तो उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था। अज्ञात लोगों द्वारा उसके भाई कृष्णा यादव के सिर में गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उपचार के लिए परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए।पुलिस द्वारा इस प्रकरण का खुलासा करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं ।घटना के बाद से ही पुलिस ने अब तक कृष्णा यादव के नजदीकी मित्रों के साथ-साथ नगर के कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। लेकिन अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।